Nature Nature

बीकानेर: एक ही दिन में तीन लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भारत माला रोड पर गड्ढे में गिरी कार, बीकानेर में हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Nature

समाचार गढ़, 31 अक्टूबर, बीकानेर। त्योहार के मौके पर बीकानेर में एक ही दिन में तीन लोगों द्वारा फांसी लगाकर जान देने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ये घटनाएँ विभिन्न क्षेत्रों से सामने आई हैं।

कोटगेट क्षेत्र के रानी बाजार में प्रेमशंकर मोदी नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के बेटे देव मोदी ने मर्ग दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रेमशंकर ने घर के बरामदे में छत पर लगे हुक से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

जेएनवीसी क्षेत्र में सरोज खींची नामक महिला ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के बेटे ने मर्ग दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार थीं और इसी के चलते उन्होंने झूले से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

इसी तरह, पांचू थाना क्षेत्र के कक्कू गांव में 27 वर्षीय युवक सरोज, पुत्र मंशीराम ने भी फांसी लगा ली। मृतक के दादा खेताराम ने पुलिस को बताया कि उनके पोते ने रोही कक्कू में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार गढ़, 31 अक्टूबर, बीकानेर। भारतमाला रोड पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कालू थाना क्षेत्र से गुजरने वाली इस सड़क पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गड्ढे के कारण एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

यह परिवार गुजरात के राजकोट से अमृतसर जा रहा था और यात्रा के दौरान बीकानेर में दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतका की पहचान पायल, पत्नी जयदीप के रूप में हुई है। उनके साथ कार में उनके पति जयदीप भाई और पूजा बेन, पत्नी निकुंज भाई भी थे, जो सभी अमृतसर घूमने जा रहे थे। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights