Nature Nature

पूर्व विधायक के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजलि, शक्ति और समर्पण की मिसाल को किया याद

Nature

समाचार गढ़, 31 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और इंदिरा गांधी के योगदान को नमन किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने इस मौके पर कहा कि इंदिरा गांधी जी न केवल एक सशक्त नेता थीं, बल्कि उनके साहस और समर्पण ने उन्हें शक्ति और नेतृत्व की मिसाल बना दिया। उन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी और उनकी विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है। इस सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पालिका नेता प्रतिपक्ष मनोज पारख, ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापत, पार्षद गण हीरालाल जाट, दाऊद काजी, रमेश बासनीवाल, यूसुफ चुनघर, प्रहलाद सोनी, रमेश व्यास, राजेश मंडा, प्रकाश दुसाद, डूंगराराम गोदारा, राकेश सिद्ध सहित कई अन्य नेता इस मौके पर उपस्थित रहे और इंदिरा गांधी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यह सभा उनकी अमर गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास था, जहां उपस्थित जनों ने उनके साहसिक और प्रेरणादायक कार्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights