Nature Nature

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका बीकानेर की पूर्व एसपी तेजस्विनी गौतम का नाम, अमेरिकी दूतावास ने भेजा प्रशंसा पत्र

Nature

समाचार गढ़, 12 जून 2025 जयपुर/बीकानेर। राजस्थान पुलिस की जांबाज और तेजतर्रार अधिकारी तेजस्विनी गौतम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीकानेर में एसपी के पद पर सेवाएं दे चुकीं तेजस्विनी गौतम को अमेरिकी दूतावास की ओर से आधिकारिक प्रशंसा पत्र भेजा गया है, जिसमें उनकी बेहतरीन कार्यप्रणाली, सजगता और समर्पण की खुलकर सराहना की गई है।

जयपुर डीसीपी ईस्ट के रूप में निभाई अहम जिम्मेदारी
फिलहाल जयपुर में डीसीपी ईस्ट के पद पर कार्यरत तेजस्विनी गौतम ने हाल ही में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के परिवार की भारत यात्रा के दौरान उनके प्रवास और सुरक्षा व्यवस्था को बखूबी संभाला। अमेरिकी दूतावास ने इस पूरे प्रकरण में आईपीएस गौतम की सजगता, सम्मानजनक व्यवहार, सहयोग और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए पत्र के माध्यम से आभार प्रकट किया है।

अमेरिकी दूतावास ने जताया आभार
दूतावास ने अपने पत्र में लिखा कि “जयपुर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में आईपीएस तेजस्विनी गौतम और उनकी टीम की सतर्कता एवं समर्पण ने हमें प्रभावित किया। हम उनके कार्य के प्रति निष्ठा और संवेदनशीलता को लेकर उनके आभारी हैं।”

 बीकानेर में अपनी निडर और सशक्त कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली तेजस्विनी गौतम अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ा रही हैं।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights