Nature Nature

 पूर्व सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय मालाराम जाखड़ इन्दपालसर हिरावतान की स्मृति में बालिका छात्रावास को मिली नई सौगातें — 5.41 लाख की लागत से बनेगा बड़ा कमरा, ट्यूबवेल और सुविधाओं हेतु भी सहयोग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 12 जून 2025।महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान समिति के कार्यों की समीक्षा की गई तथा दानदाताओं के सहयोग से चल रहे भवन निर्माण और सुविधाओं के विकास को लेकर कई घोषणाएं की गईं।

स्वर्गीय जनप्रतिनिधियों की स्मृति में घोषणाएं

1️⃣ बड़ा कमरा निर्माण (5.41 लाख रुपये की लागत से)
पूर्व सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय मालाराम जाखड़ (इन्दपालसर हिरावतान) की स्मृति में उनके पुत्र भंवरलाल जाखड़ (सरपंच), नरसाराम जाखड़ (पूर्व चेयरमैन कृषि मंडी), गिरधारीलाल जाखड़, एडवोकेट राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश और रामप्रताप जाखड़ द्वारा संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में बड़ा कमरा निर्माण की घोषणा की गई।

2️⃣ ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा (1.25 लाख रुपये की लागत से)
स्वर्गीय आदूराम गीला (बिग्गाबास रामसरा) की स्मृति में उनके पुत्र भंवरलाल गीला, गंगाराम और किशनाराम गीला द्वारा ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा की गई।

3️⃣ छात्रावास में सुविधाओं हेतु सहयोग राशि की घोषणाएं
छात्रावास में पूर्व में बने कमरों में बेड, टेबल-कुर्सी, गद्दा, बेडशीट व तकिया आदि के लिए सहयोग दिया गया:

₹15,000 — स्व. किशनाराम गोदारा, उदरासर की स्मृति में

₹15,000 — स्व. नानूदेवी धर्मपत्नी स्व. उदाराम खिलेरी, लखासर की स्मृति में

इसके अतिरिक्त, स्वर्गीय हुक्माराम डूडी (पुत्र स्व. खिराजराम डूडी, अमृतवासी) द्वारा निर्मित कमरे के निर्माण की राशि डूडी परिवार द्वारा समिति को सौंपी गई।

समाजसेवियों और दानदाताओं का सम्मान

एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने अपने वक्तव्य में स्वर्गीय मालाराम जाखड़ जैसे जनप्रतिनिधियों के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों के परिवारों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग से समाज का गौरवशाली इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह प्रयास आने वाले समय में मजबूत और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को आकार देंगे।

बैठक में ये रहे उपस्थित

तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सोहनराम डूडी, भगवानाराम डूडी, सोहन गोदारा, प्रभूराम बाना, मानाराम, हरिराम, नारायणराम डूडी, धन्नाराम डूडी, लालूराम डूडी, सुलतान डूडी, गोपालराम जाखड़, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, रामचंद्र गीला, लिछुराम जाखड़, सहिराम सायच, हंसराज गोदारा, हनुमान महिया, हरलाल भाम्भू सहित कई गणमान्य लोग बैठक में मौजूद रहे।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने अंत में सभी दानदाताओं और अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related Posts

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights