Nature Nature

2 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में नया नाम उजागर, लूणकरणसर का घनश्याम सारस्वत बना अहम कड़ी

Nature

समाचार गढ़ 24 जून 2025 दो हजार करोड़ रुपये के बहुचर्चित साइबर फ्रॉड केस में बीकानेर जिले से एक और नाम सामने आया है। लूणकरणसर का आढ़ती घनश्याम सारस्वत इस बड़े ठगी नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था। आरोपी वर्तमान में फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

इससे पहले खारड़ा निवासी कृष्ण शर्मा को बीकानेर में करणी ट्रेडिंग कंपनी के जरिए करीब 99.65 करोड़ रुपये के लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में कृष्ण शर्मा ने घनश्याम सारस्वत की भूमिका का खुलासा किया। घनश्याम खुद को आढ़ती बताकर कमीशन के जरिए लेनदेन करता था और साइबर ठगी नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा था। पुलिस को उसके पासवर्ड, खातों और संपर्कों से करोड़ों के लेनदेन के सुराग मिले हैं।

पुलिस की निगरानी में उसके घर और दुकान पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्य आरोपी अजय आर्य के श्रीगंगानगर स्थित घर से जब्त 3 सीपीयू और 3 पेन ड्राइव का डेटा रिकवर कर लिया गया है, जिसमें कई बैंक खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। जयपुर से पहुंची साइबर विशेषज्ञों की टीम इस आधार पर आगे की गिरफ्तारियों की तैयारी कर रही है।

कैसे हुआ फ्रॉड का खुलासा?
यह मामला 28 जनवरी 2025 को कर्नाटक के विजयपुरा निवासी कांटेप्पा बाबू चव्हाण की शिकायत पर दर्ज हुआ था। अजय आर्य और उसके साथियों ने एक फर्जी कंपनी के नाम पर हजारों निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से 10 लाख रुपये नकद, 8 एटीएम कार्ड, 3 सीपीयू, 6 मोबाइल फोन, 3 पैन कार्ड और 85 लाख रुपये की लग्जरी कार भी जब्त की थी।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, साइबर फ्रॉड नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights