Nature Nature

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप, पढ़े क्या है मामला

Nature

समाचार गढ़ 24 जून 2025 क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए छापर थाने में मामला दर्ज करवाया है। कालूबास निवासी 28 वर्षीय लीला ब्राह्मण ने अपने पति श्रीभगवान जोशी, सास शारदा, ससुर पवन कुमार और देवर पुरुषोत्तम के खिलाफ यह शिकायत दी है।

पीड़िता लीला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 27 फरवरी 2017 को छापर निवासी श्रीभगवान जोशी के साथ हुआ था। शादी में पिता महावीर प्रसाद ब्राह्मण ने सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था, जिसमें नगद राशि, सोने-चांदी के गहने और घरेलू सामान शामिल था। लेकिन विवाह के कुछ ही समय बाद ससुरालजन कम दहेज को लेकर ताने देने लगे।

पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक सहमति से वह अपने बेटे के साथ अलग रहने लगी, फिर भी सास शारदा लगातार झगड़े करती रही। 28 मई 2025 की सुबह करीब 9 बजे ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये की मांग को लेकर लीला के साथ मारपीट की। कई बार समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

लीला ने यह भी बताया कि 4 जून को जब वह अपने स्त्रीधन की वापसी की मांग लेकर ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने न सिर्फ इंकार किया, बल्कि दुर्व्यवहार भी किया।

इस मामले की जांच छापर थाने के एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है, जो अब आरोपों की पुष्टि और कानूनी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Related Posts

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भीषण आग लग गई। इमारत के अंदर कई होटल संचालित हो…

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights