समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कितासर लिंक रोड पर चल रही दो महिलाओं को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों महिलाएं गिर गई ओर उनको चोट आ गई। दोनों घायल महिलाओ को गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस द्वारा श्री डूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका उपचार किया गया। घायल दोनों महिलाएं और बाइक सवार कितासर निवासी है।