Nature Nature

गांव-ढाणी तक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सारस्वत, गत पांच सालों में आपसी लड़ाई का किया जिक्र, कहा क्षेत्र का हुआ बंटाधार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे प्रत्याशी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंच कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं और ऐसे माहौल से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चुनाव की रौनक बढ़ रही है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत व कार्यकर्ता आज 10 गांव पहुंचे और भाजपा के लिए वोट मांगे। सारस्वत क्षेत्र के गांव सातलेरां, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर राईकान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा बास व हथाना जोहड़ पहुंचें। जहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सारस्वत ने गत पांच सालों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक घोषित व दूसरे अघोषित विधायक की आपसी लड़ाई में क्षेत्र का बंटाधार होने के आरोप लगाए। इस दौरान सारस्वत ने किसान को भगवान बताते हुए बिजली की कमी रख कर किसानों को बर्बाद करने का काम गत पांच सालों में कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय विधायक दोनो द्वारा करने की बात कही। बिग्गाबास रामसरा में सभी भाजपाइयों ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन किया व शहीद अमर रहें और भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान सारस्वत के साथ पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, विनोदगिरी गुसाईं, किशनाराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, पूर्व सरपंच रतनसिंह, हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, धुड़ाराम डेलू, कुंभाराम सिद्ध सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल रहे।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights