Nature Nature

निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने देवदर्शन कर जनसम्पर्क किया शुरू

Nature

निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने देवदर्शन कर जनसम्पर्क किया शुरू
समाचार-गढ़। निर्दलीय प्रत्याशी समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां की पुत्रवधु प्रीति शर्मा ने सोमवार 6 नवम्बर को कार्यालय उद्घाटन व नामांकन रैली से सबको चौंका दिया था। हाई स्कूल के सामने हुई सभा में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और इस सभा में पूर्व विधायक किशनाराम नाई भी पहुंचे थे और कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा फिर से जॉईन की थी। निर्दलीय प्रत्याशी की सभा में पहुंचकर नाई ने सभी को चौंकाया। अब आज से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने देवदर्शन कर जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। प्रीति शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध मंदिर पूनरासर हनुमानजी, पूनरासर अंजनी माता, लखासर भैंरूजी, बांयाजी शेरूणा व तोलियासर भैंरूजी के दर्शन किए। इस दौरान आशीष जाड़ीवाल, सोहनलाल ओझा, किशनसिंह राजपुरोहित, मनोज दर्जी, कृष्ण जांगीड़, दिलीपसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ रहे। देव दर्शन के दौरान गांवों में सर्मथकों ने उनका स्वागत किया और शर्मा ने सभी से आर्शीवाद मांगा। आडसर बास स्थित सैनजी मंदिर में भी दर्शन किए एवं सेन समाज के प्रबुद्धजनों सहित मोहल्लेवासियों से सम्पर्क किया।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights