Nature Nature

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

Nature

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पार्टी का पूरा फोकस सिर्फ चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर बूथ और वार्ड से संगठनात्मक फीडबैक जुटाकर उसी आधार पर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। संभावित उम्मीदवारों के चयन से पहले स्थानीय संगठन, बूथ कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय समीकरणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर टिकट वितरण और आगे की रणनीति तय होगी।

भाजपा ने जयपुर, भरतपुर, कोटा सहित विभिन्न संभागों में संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन बैठकों में बूथ कमेटियों की सक्रियता, स्थानीय राजनीतिक माहौल, संभावित दावेदारों की स्वीकार्यता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है। पार्टी पंचायत और निकाय चुनावों को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी का महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में बूथ मैनेजमेंट, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

वहीं मतदाताओं तक सीधा पहुंच बनाने के लिए भाजपा ‘समरसता संकल्प अभियान’ और ‘हर घर तिरंगा, जन-जन का अभियान’ के माध्यम से गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। युवाओं और नई पीढ़ी (Gen-Z) से जुड़ाव की जिम्मेदारी महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को सौंपी गई है। इसके लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की गई हैं।

इसके अलावा पंचायत और नगर निकाय चुनावों के प्रभावी संचालन के लिए संभागीय चुनाव संचालन समितियों का गठन किया गया है, जिनमें वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्थानीय निकायों के चुनाव घोषणा-पत्र को तैयार करने वाली समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी को भी शामिल किया गया है। पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर चुनावी मैदान में बढ़त हासिल करना है।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights