Nature Nature

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर बीजेपी के नेताओं ने किया याद

Nature

समाचार गढ़, 22 जून, श्रीडूंगरगढ़। आज भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर संभाग कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रद्धय सुंदर सिंह भंडारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर सुंदर सिंह को याद करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धय सुंदर सिंह भंडारी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनको कोटिशः नमन करता हूँ। भंडारी की सादगी, सहजता और वैचारिक स्पष्टता अनुकरणीय है। वे सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। इस दौरान भाजपा संभाग कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के चौथी बार सांसद एवं दूसरी बार के केंद्रीय कानून मंत्री बनने पर पार्टी विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जनराम मेघवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, नोखा पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, बीकानेर महापौर सुशीला कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा विराजमान रहे। इस अवसर नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा,मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पार्षद रजत आसोपा, श्याम पारीक, पवन स्वामी, रजनीकान्त सारस्वत, सहित जिला पदाधिकारी ,मण्डल पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प ईरान को लगातार नई-नई धमकियां दे रहे है। अब ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने अभी तक ईरान…

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights