Nature Nature

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने बीकानेर में ली संभाग स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने  बीकानेर में आयोजित संभाग स्तरीय परिचयात्मक बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, बूथ समितियों की सक्रियता तथा पार्टी की रीति-नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने कहा कि यह सामान्य परिचयात्मक बैठक है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के छह संभागों में इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और कल जयपुर संभाग की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की यह एक सतत प्रक्रिया है।

शिक्षकों के तबादलों को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मिथिलेश गौतम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं शिक्षकों से पूछ चुके थे कि क्या तबादलों में पैसे लगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है और तबादलों की प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक गुरवीर सिंह, हरलाल सहारण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित विभिन्न जिलों के प्रभारी, सहप्रभारी और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights