Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारियां जोरों पर

Nature

समचार गढ़ 19 मई 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन 20 मई को होने जा रहा है। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में उनके स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और सभी मंडलों एवं मोर्चों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ताराचंद सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम दौरे को लेकर भाजपा के मंडल, मोर्चा, पार्षद और समर्थक पूरी ताकत से जुटे हैं। उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया जाएगा।

साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस बैठक में प्रभारी गजेंद्र सिंह ओडिट, सह प्रभारी मनमोहन सिंह राठौड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, बापेऊ मंडल अध्यक्ष राजूराम गोदारा, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे।

Related Posts

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

बोले- 1965 युद्ध में पाक को यहां से खदेड़ा, अब ड्रोन नेटवर्क पर रहेगी पैनी नजर समाचार गढ़ 26 मई 2026 बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत-पाक…

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

समाचार गढ़ 26 मई 2026। अमित शाह मंगलवार को बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। यह पोस्ट देश की सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights