Nature Nature

शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद है काली मिर्च, जानें इसके अनेक फायदे, इस्तेमाल करने के तरीके

Nature

समाचार गढ़, 21 जुलाई 2024। काली मिर्च में मौजूद पिपेरीन के कारण रक्तसंचार बढ़ता है। इससे मांसपेशियों के दर्द से निजात मिलता है। तेल को हल्का गर्म कर के उसमें काली मिर्च मिलाएं और पीठ और कंधों की इससे मालिश करें। गठिया रोग में भी काली मिर्च काफी फायदेमंद साबित होती है।
काली मिर्च को घी और मिश्री के साथ मिलाकर चाटने से बंद गला खुल जाता है और आवाज सुरीली हो जाती है। आठ-दस काली मिर्च पानी में उबालकर इस पानी से गरारे करें, इससे गले का संक्रमण भी खत्म हो जाएगा।

नाक में एलर्जी होने पर 10-10 ग्राम सोंठ, काली मिर्च, पिसी इलायची और मिश्री को पीसकर चूरन बना लें। इसमें बीज निकला 50 ग्राम मुनक्का और तुलसी के 10 पिसे पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण की 3-5 ग्राम की गोलियां बनाकर छाया में सुखा लें और सुबह-शाम 2-2 गोलियां गर्म पानी के साथ लें।

खांसी-जुकाम और सर्दी होने पर कालीमिर्च के सेवन से तेजी से फायदा होता है। काली मिर्च की तासीर गर्म होती है जो सर्दी से बचाती है। सर्दी, जुकाम-खांसी होने पर 8-10 काली मिर्च, 10-15 तुलसी के पत्ते मिलाकर चाय बनाकर पीने से आराम मिलता है। खांसी में काली मिर्च, पीपल और सोंठ बराबर मात्रा में पीस लें, तैयार 2 ग्राम चूर्ण शहद के साथ दिन में 2-3 बार चाटें. 4-5 काली मिर्च के दाने करीब 15 दाने किशमिश के साथ खाने से खांसी में लाभ होता है।

शहद में काली मिर्च पीसकर रोज खाने से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। सिर दर्द होने पर भी इससे लाभ होगा।

अगर आपको मुंह से संबंधित कोई समस्या है, आपके मुंह से बदबू आती है, मसूड़ो में सूजन है या आपको पायरिया है तो काली मिर्च फायदेमंद हो सकती है। मुंह से बदबू आती है तो दो काली मिर्च के दाने रात को ब्रश करने से पहले चबा लें। नमक के साथ काली मिर्च मिलाकर दांतों में मंजन करने से मसूड़ो की सूजन कम होती है, पायरिया ठीक होता है और दांतों में चमक आती है।

कालीमिर्च खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। भुने आटे में देसी घी, काली मिर्च और चीनी मिलाकर रख लें। सुबह-शाम 5 चम्मच मिश्रण को दूध के साथ लें। अगर आपको चश्मा लगता है तो जल्द उतर जाएगा।

काली मिर्च के कारण पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड ज्यादा पैदा होता है, जो पाचन में मददगार होता है। यूनानी मतानुसार काली मिर्च के सेवन से पेट दर्द, बदहजमी, कब्ज और एसिडिटी में लाभ होता है। पेट में गैस की समस्या होने पर एक कप पानी में आधा नींबू का रस, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पीएं। कब्ज होने पर 4-5 काली मिर्च के दाने दूध के साथ रात में लेने से आराम मिलता है।

काली मिर्च के इस्तेमाल से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बनता है, जो अच्छे मूड के लिए जिम्मेदार होता है। सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ने से डिप्रेशन में भी फायदा मिलता है। इसलिए अपने रोज के खाने में काली मिर्च का इस्तेमाल करें और खुश रहें।

मोटी पिसी काली मिर्च को चीनी और तेल के साथ मिलाकर, इसे चेहरे पर मलें। इससे ना केवल चेहरे की गंदगी हटेगी, बल्कि काली मिर्च के कारण रक्तसंचार भी तेज होता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। त्वचा पर कहीं भी फुंसी होने पर काली मिर्च पानी के साथ पीस कर लगाने से फुंसी दब जाती है।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights