Nature Nature

काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी, किसानों ने संभाला हळ, बाजरे का बिजान किया शुरू

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग की संभावना के मद्देनजर आज प्री मानसून के बादलों की काली घटाओं ने श्री डूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के कई गांवों में जमकर पानी बरसाते हुए भूमि पुत्रों के चेहरे पर खुशियां लौटा दी है। रविवार सुबह ही उत्तर दिशा से उमड़ घुमड़ कर आई काली घटाओं ने देखते देखते ही जमकर पानी बरसाते हुए कई गांवों को तरबतर कर दिया । झमाझम बारिश के कारण कई गांवों में गलियों घरों में पानी भर गया ।कई गांवों में एक घंटे तक जमकर पानी बरसा ।बरसात के बाद किसानों ने खेतो का रुख करते हुए बाजरे का बिजान शुरू कर दिया है साथ ही अच्छी बरसात से मूंगफली की फसल को जीवनदान मिल गया है। श्री डूंगरगढ़ में बारिश से सड़के जलमग्न हो गई ।निचले इलाकों में पानी भर जाने से आवाजावी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा । श्री डूंगरगढ़ के अलावा क्षेत्र के कई गांवो पर इंद्रदेव खुश होने के कारण हळ बुवाई का काम किसानों ने शुरू कर दिया है।

सातलेरा से जी एस तावनिया के अनुसार – रविवार सुबह उत्तर दिशा से उमड़ी काली घटाओं ने जमकर पानी बरसाते हुए किसानों के चेहरों पर खुशियां लौटा दी है झमाझम बरसात के चलते भूमि पुत्र खुश नजर आ रहे हैं। प्री मानसून की पहली बरसात का किसानों ने स्वागत करते हुए खेतों में बाजरे का बिजान शुरू कर दिया है। यहां दस से बारह अंगुल बरसात होने से किसान खुश नजर आ रहे हैं तेज बरसात के चलते गांव की निचले इलाकों की गलियों में पानी भर जाने से आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी ।

बिग्गा से बनवारी झवरिया के अनुसार – आज सुबह आसमान में छाए काले बादलों ने जमकर पानी बरसाया । जिसके चलते गलियों में पानी भर गया । गांव की सभी दिशाओं की रोही में करीब 10 अंगुल बारिश हुई है किसानों ने खेतों की ओर रुख कर लिया ।

धीरदेसर चोटियां से सांवरमल सहु के अनुसार आज बादलों ने जमकर पानी बरसाते हुए तरबतर कर दिया । यहां करीब दस से पंद्रह अंगुल बारिश हुई है बारिश के बाद किसान खेतों की ओर चल पड़े तथा बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।

नारसिसर से हेतराम सारस्वत के अनुसार आज इन्द्र देव खुश नजर आया और बादल जमकर बरसे यहां दस अंगुल बरसात के बाद किसान वर्ग बीजान करने में जुट गया है।
किसानों का मानना है कि सही समय पर बरसात होने से किसान बाजरे का बिजान कर सकेंगे । फिलहाल अभी किसान बाजरे का बिजान ही कर रहे हैं।

काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी ।
धीरदेसर चोटियां में हो रही तेज बारिश किसानों ने किया खेतों का रुख । फोटो सांवरमल
बिग्गा गांव में बरसात के कारण निचले घरों में भरा पानी तथा गलियों में बहता पानी । फोटो बनवारी शर्मा
झमाझम बरसात के चलते सातलेरा गांव में जलमग्न गलियां । फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
झमाझम बरसात के चलते सातलेरा गांव में जलमग्न गलियां । फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
झमाझम बरसात के चलते धीरदेसर चोटियां में जलमग्न गलियां । फोटो सांवरमल सहु
झमाझम बरसात के चलते धीरदेसर चोटियां में जलमग्न गलियां । फोटो सांवरमल सहु
  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights