Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ता क्राईम, अपराधी बेखौफ, आमजन ख़ौफ़ज़दा, जिम्मेदार मौन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धार्मिक व साहित्य नगरी से विख्यात श्रीडूंगरगढ़ को ना जानें किसकी नजर लग गई है। यहां पिछले काफी समय से अपराध की घटनाएं बढ़ रही है वो चाहें चोरी की हो, मारपीट की हो, छीना-झपटी या लूटपाट की हो। अपराधी बेधड़क होकर यहां इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और फरार हो जाते हैं। इन सभी घटनाओं में अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ भी खाली है। जिसके कारण कारण क्षेत्र में भय के साथ-साथ आक्रोश भी है। जानकारों की माने तो पिछले 2 सालों में अपराध की इन घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। चुनावों के समय वोट मांगने वाले नेता भी क्षेत्र में घट रही इन घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि क्षेत्र में अभी अपराध और बढ़ेगा।

अपराध की इस कड़ी में कस्बे में ताजा ही घटी घटना जिसमें अपराधी बिना नम्बरों की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर आते हैं और आवागमन वाले रास्ते गौरव पथ रोड पर बनी फर्म श्री रामदेव ट्रेडिंग के मालिक दीनदयाल पुत्र गोविन्दप्रसाद प्रजापत के साथ दिनदहाड़े मारपीट कर सरिये से सिर फोड़ देते है और मौके से फरार हो जाते है। घटना को 76 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है।

इस मामले के बाद कस्बे के व्यापारियों में काफी भय के साथ-साथ आक्रोश है। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्यामसुन्दर पारीक ने बताया कि कस्बे में अपराध लगातार बढ़ रहे है पुलिस का ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” वाला स्लोगन अब सिर्फ बढ़ने के लिए ही रह गया है क्योंकि यहां अपराधी बेखौफ होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं इस मामले में व्यापार मण्डल ने 18 जून को थानाधिकारी को ज्ञापन देकर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस को कब तक सफलता मिलती है।

  • Related Posts

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights