Nature Nature

बीएसएफ के बैंड ने भी दी प्रस्तुतियां, स्थानीय कलाकारों की रही भागीदारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुनाया राष्ट्र गीत

Nature

वन्दे मातरम@150 : केंद्रीय कारागृह के बैंड ‘द आशाएं’ ने बिखेरी सुमधुर स्वरलहरियाँ, देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की दी प्रस्तुतियां

बीएसएफ के बैंड ने भी दी प्रस्तुतियां, स्थानीय कलाकारों की रही भागीदारी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुनाया राष्ट्र गीत

समाचार गढ़, 8 नवम्बर 2025। बीकानेर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम@150 के तहत शुक्रवार को जूनागढ़ के सामने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान केंद्रीय कारागृह के ‘आशायें: द बैंड’ ने सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी। बैंड के सदस्यों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के लिखे इस गीत ने प्रत्येक भारतवासी के मन में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी को देश के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास की जानकारी मिले तथा राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़े। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान का वाचन किया, तो वहां मौजूद सभी लोगों ने इसे दोहराया।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वंदे मातरम@150 की शृंखला में यह कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में 26 नवंबर को संविधान दिवस तक सतत गतिविधियों का आयोजन होगा। इनका निर्धारण किया जा चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग देशभक्ति से सराबोर इन कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई।

इस दौरान माने खां और नत्थू खां की टीम ने के साथ बीएसएफ ने देशभक्ति से ओतप्रोत गानों की प्रस्तुति दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) रमेश देव, जेल अधीक्षक डॉ. अनुराग शर्मा, पर्यटन के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, सुमन छाजेड़, महावीर रांका, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, वेद व्यास, जसराज सीवर, महेंद्र ढाका, तोलाराम कूकणा सहित बीएसएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights