Nature Nature

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्रवाई

Nature

समाचार गढ़ 9 मार्च 2026। जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई। तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न है. अतारांकित प्रश्नों की सूची में 23 प्रश्न हैं. कृषि विभाग, उद्योग विभाग ,शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय में अधिकारिता विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग,राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग से संबंधित सवाल जवाब होंगे।

सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव:
-विधायक समाराम ध्यानाकर्षित करेंगे. मक्का एवं बाजरा उत्पादन क्षेत्रों में बीज निगम द्वारा निःशुल्क बीज वितरित नहीं किये जाने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे.
-विधायक शोभारानी कुशवाह ध्यानाकर्षित करेंगी. धौलपुर के ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों को चालू करवाये जाने के संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी.
-विधायक केसाराम चौधरी ध्यानाकर्षित करेंगे. मारवाड़ जंक्शन (पाली) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) हेतु आवश्यक भूमि आवंटन, नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति और रिक्त पदों को भरने के संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सदन के पटल पर रखी जाएगी अधिसूचनाएं:
सदन के पटल पर अधिसूचनाएं रखी जाएगी. मंत्री झाबर सिंह खर्रा UDH की 6 अधिसूचना रखेंगे.
सदन में रखे जाएंगे वार्षिक प्रतिवेदन:
-मंत्री झाबर सिंह खर्रा वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे.
-राजस्थान भू संपदा विनियामक प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन
-उदयपुर विकास प्राधिकरण उदयपुर का वार्षिक प्रतिवेदन

-विधायक फूल सिंह मीणा तीतरही पंचायत क्षेत्र में जल संकट समाधान के मामले में एक याचिका लगाएंगे. JJM अंतर्गत प्रस्तावित पानी की टंकी का शीघ्र निर्माण करवाने के संबंध में याचिका लगाएंगे.
-विधायक छोटूसिंह एक याचिका लगाएंगे. जैसलमेर की तहसील मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत, जवाहर नगर में उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के संबंध में याचिका लगाएंगे।
-विधायक अर्जुन लाल जीनगर याचिकाएं लगाएंगे. ग्राम मण्डपिया तहसील भदेसर में श्री सांवलिया जी मंदिर के 500 मीटर परिधि में भूमि रूपान्तरण पर लगी रोक हटाने के संबंध में याचिका लगाएंगे। बनास नदी पर बने एनिकट व एनिकट कम काजवे की मरम्मत करवाये जाने के संबंध में भी याचिका लगाएंगे।
-विधायक कल्पना देवी, याचिकाएं लगाएंगी. ग्राम खंड गांवडी खेड़ली फाटक (स्टेशन मेन रोड) स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन को अन्य स्थान पर स्थानान्तरित करवाने के संबंध में याचिका लगाएंगी। नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड नं.16 स्थित श्रीरामनगर DCM कॉलोनी के मकानों के पट्टे जारी करवाने के संबंध में याचिका लगायेगी।

सदन में होगे विधायी कार्य:
-उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बेरवा एक विधेयक रखेंगे। राजस्थान आयुर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय अजमेर 2026
-पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर एक विधेयक रखेंगे। राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक 2026, दोनों विधेयक सदन में चर्चा के बाद पारित होंगे।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights