Nature Nature

11 मार्च को मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, एक दिन पहले होगा ‘रांधा-पुआ’

11 मार्च को मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, एक दिन पहले होगा ‘रांधा-पुआ’

Nature

समाचार गढ़ 9 मार्च 2026। होली के बाद आने वाले चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 11 मार्च को मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पहले यानी 10 मार्च को ‘रांधा-पुआ’ की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें घरों में माता के भोग के लिए भोजन पहले ही बनाकर रख लिया जाता है।

शीतला अष्टमी का पर्व माता शीतला की पूजा को समर्पित है। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बना ठंडा भोजन माता को अर्पित किया जाता है। कई जगहों पर इस पर्व को बसौड़ा या बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है।

अष्टमी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

  • 11 मार्च रात 1:54 बजे से अष्टमी तिथि शुरू

  • 12 मार्च सुबह 4:19 बजे अष्टमी तिथि समाप्त

  • सुबह 6:36 बजे से शाम 6:27 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

  • श्रद्धालु माता शीतला की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगे

शीतला अष्टमी पर ठंडा भोजन चढ़ाने की परंपरा

शीतला अष्टमी पर माता को ठंडा या एक दिन पहले बना भोजन चढ़ाने की परंपरा है। धार्मिक कथा के अनुसार एक बार गर्म भोजन से माता शीतला का मुख जल गया था। तब एक वृद्ध महिला ने उन्हें ठंडा भोजन अर्पित किया, जिससे माता प्रसन्न हुईं। उसी समय से इस दिन ठंडा या बासी भोजन चढ़ाने की परंपरा शुरू मानी जाती है।

पर्व के पीछे बताया जाता है वैज्ञानिक कारण

शीतला अष्टमी को मौसम परिवर्तन के समय मनाया जाता है। यह दिन ठंड के बाद गर्मी की शुरुआत का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन के बाद बासी भोजन से बचने और ताजा भोजन करने की सलाह दी जाती थी, ताकि बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।

  • Related Posts

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं समाचार गढ़।  भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला समाचार गढ़। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर मंगलवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, तेल संकट और क्रीमिया की सप्लाई लाइन पर खतरा

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, तेल संकट और क्रीमिया की सप्लाई लाइन पर खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights