Nature Nature

त्योंहार के बीच अभियान जारी, राजनीतिक पार्टियों के नेतागण कर रहे जनसम्पर्क, पढ़े खबर

Nature

समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। यहां 7 पार्टियों से तो 7 निर्दलीयों ताल ठोकी है। सभी अपने-अपने स्तर पर जनसम्पर्क कर रहे है। यहां भाजपा, कांग्रेस व माकपा में त्रिकोणीय मुकाबला होगा लेकिन बसपा, आरएलपी, व निर्दलीय प्रत्याशी समीकरण बिगाड़ते हुए नजर आ रहे है। बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र बापेऊ ने विधानसभा के ठुकरियासर में जनसम्पर्क किया। इस दौरान राजेन्द्र नोसरिया, ओमप्रकाश लिखमादेसर, कमल बापेऊ, हनुमान बिग्गा, एडवोकेट हनुमान बारोटिया, शिवलाल गोयल, चुन्नीलाल गांधी, मुकेश योगी, भीखाराम मोटसरा, बुद्धाराम बावरी, तिलोकनाथ सिद्ध, जेठाराम नाई, खेमाराम मोटसरा सहित मौजूद रहे और इनका माला पहलाकर स्वागत किया गया।
भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत गांव-गांव दौर कर रहे है। गांवों में उनको अपार समर्थन मिल रहा है तो वहीं दौरे के दौरान विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थन दे रहे है ऊपनी में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थन किया। जिसके बाद भाजपा मजबूत होने का दावा कर रही है। भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत द्वारा दीपावली त्यौहार के चलते अपने कार्यकर्ताओं को 10 से 13 नवम्बर तक सभाओं का दौरा रोका हुआ है। सारस्वत ने अपने कार्यकर्ताओं को इन चार दिनों में प्रत्येक 50-50 घरों सम्पर्क करने का आह्वान किया था। जिसके बाद कार्यकर्ता इस अभियान को पूरा करने में लगे हुए है। सारस्वत ने आज कस्बे में वार्ड 4,7,13,14 वार्ड में जनसम्पर्क सभा आयोजित की।
आज राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार मीणा श्रीडूंगरगढ़ आये और कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के समर्थंन में बूथ कार्यकर्ताओं से मिले। मीणा ने बूथ प्रबंधन के विषय में कार्यकर्ताओ को बताते हुए कहा कि बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने आज कीतासर जैसलसर, भैंरूसिंह बास, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर राईकान, इंदपालसर बड़ा बास, हथाना जोहड़ आदि गांवों में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की और कार्यकर्ताओं को घर-घर सम्पर्क करने की बात कही। इस दौरान उनके पूर्व विधायक किसनाराम नाई, जुगलकिशोर तावणियां, आशीष जाड़ीवाल, दिलीपसिंह राजपुरोहित, जिज्ञासु सिद्ध, संपत सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। आरएलपी प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा ने गांव पूनरासर, राजपुरा, मणकरासर, गुसाईंसर बड़ा सहित कई गांवो में जनसंपर्क किया। माचरा ने गत पांच वर्षों में किए संघर्ष को बताते हुए अब उनका साथ देने की बात कही। इस दौरान अनेक युवा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के समर्थकों ने जन आशीवार्द यात्रा जारी रखते हुए ग्रामीण संपर्क पर निकले। आज गांव बाना, सालासर, रीड़ी, धर्मास, इंदपालसर बास, अमृतवासी, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सुरजनवासी गांवो में पहुंची। 

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights