Nature Nature

युवक से मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, पुरानी रंजिश का आरोप

Nature

समाचार गढ़, 2 जनवरी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बींझासर गांव में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेरूणा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय दौतलराम पुत्र मामराज जाट ने इसी गांव के कानाराम पुत्र गोधुराम गोदारा और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिवादी ने बताया कि घटना 15 अक्टूबर 2024 की दोपहर की है। वह किसी कार्य से भंवरलाल खाती के खेत जा रहा था। रास्ते में आरोपी के खेत का गेट और तारबंदी में करंट था। गेट खोलने के बाद बंद किए बिना वह आगे बढ़ गया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे फोन कर खेत पर आने को कहा।

जब दौतलराम लौटने लगा, तो आरोपी दंपत्ति ने ट्रैक्टर लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। उसने पिकअप रोकने की कोशिश की, लेकिन दंपत्ति ने पिकअप की चाबी छीन ली और उसे नीचे उतारकर मारपीट की। इस दौरान दौतलराम का साथी मुन्नीराम ने विरोध किया, तो उसे भी धमकाया गया।

मुन्नीराम ने तुरंत दौतलराम के भाई लालचंद और दिलीप को फोन कर बुलाया, जिन्होंने आकर उसे छुड़वाया। आरोप है कि कानाराम का भाई भी मौके पर पहुंचा और रास्ते से दुबारा गुजरने पर जान से मारने की धमकी दी।

दौतलराम ने बताया कि आरोपी किसी पुरानी रंजिश के कारण ऐसा कर रहे हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी है।

Related Posts

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। बीकानेर: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। चूरू के सरदारशहर से प्रसव से पहले…

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार सोशल मीडिया पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights