Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ डिग्गी में युवती का शव मिलने का मामला, नामजद आरोपी की पुलिस रिमांड खत्म, बीकानेर जेल भेजा गया

Nature

श्रीडूंगरगढ़ डिग्गी में युवती का शव मिलने का मामला
नामजद आरोपी की पुलिस रिमांड खत्म, बीकानेर जेल भेजा गया

श्रीडूंगरगढ़/सेरूणा। सेरूणा थाना क्षेत्र के भोजास गांव में खेत की डिग्गी में युवती का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे नामजद आरोपी ओंकारनाथ सिद्ध की रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बीकानेर जेल भेज दिया है। जानकारी सीओ निकेत पारीक ने दी।

मामले के अनुसार भोजास गांव की खेत की ढाणी में स्थित पानी की डिग्गी में 18 वर्षीय राजलक्ष्मी राजपुरोहित का शव संदिग्ध हालात में मिला था। मृतका की मां सुशीला देवी ने डिग्गी के पास ढाणी में रहने वाले दो नामजद युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।

घटना के बाद राजपुरोहित समाज सहित क्षेत्र के सर्व समाज ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर तेज कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ा धरना प्रदर्शन भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की और गहन अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने ओंकारनाथ सिद्ध निवासी बैनीसर को गिरफ्तार किया था।

सीओ निकेत पारीक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने पर अब आरोपी को बीकानेर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights