Nature Nature

109 साल की हकीमन और 105 वर्ष के नानू सिंह सहित जिले भर के शतायु मतदाताओं का हुआ सम्मान

Nature

109 साल की हकीमन और 105 वर्ष के नानू सिंह सहित जिले भर के शतायु मतदाताओं का हुआ सम्मान
समाचार-गढ़, बीकानेर, 1 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले भर में शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद आमजन को मतदान का अधिकार मिला। आज सौ वर्ष या इससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके नागरिकों ने पहले आमचुनाव से मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शतायु मतदाताओं से प्रत्येक मतदाता को प्रेरणा मिले, इसके मद्देनजर यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी नित्या के. ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता भी इसके प्रति जागरूक रहे, यह बेहद जरूरी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले भर के 401 शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम हुए।
बीकानेर पश्चिम के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी पंकज शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने आभार जताया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने 109 वर्षीय हकीमन तथा 105 साल के नानू सिंह का सम्मान किया। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई.बी. माथुर ने मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने तथा मतदाता सूचियों के आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। संचालन जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने किया। इस अवसर पर विपिन सैनी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय की इएलसी प्रभारी मंजू नैण, निर्वाचन शाखा के शिव कुमार पुरोहित, माया सुथार, स्वीप कमेटी सदस्य सुधीर मिश्रा, पवन खत्री, अमरनाथ व्यास सहित शतायु मतदाताओं के परिजन और युवा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights