Nature Nature

चंद्रयान-3 की बड़ी खोज, इसरो ने दिया था अपडेट, चांद पर मिले कई पदार्थ, चांद पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत अन्य की खोज

Nature

समाचार-गढ़ 30 अगस्त 2023। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर को कई पदार्थ होने के सबूत मिले हैं। इसरो ने बताया कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन और सल्फर होने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

चांद पर मिले कई पदार्थ

इसरो ने जानकारी दी कि चंद्रमा की सतह पर उन्हें कई पदार्थ होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि चांद पर एल्युमिनियम, आयरन, सल्फर समेत कई पदार्थों की जानकारी मिले हैं। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।

चांद पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत अन्य की खोज

इसरो ने चंद्रयान मिशन पर अपडेट देते हुए कहा, चांद पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं। रोवर पर लगा लेजर – आधारित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण की मदद से पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सल्फर के प्रमाण मिले हैं। जैसा कि पहले उम्मीद थी, चांद पर एल्युमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन के प्रमाण मिले हैं।

इसरो ने दिया था अपडेट

इससे पहले, इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि चंद्रयान- 3 का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर रहस्यों का पता लगाने में जुटा है। इसरो ने बताया था कि जल्द ही चंद्रमा से कुछ अच्छी खबर आने वाली है। इसरो के चंद्रयान- 3 ने एक्स पर संदेश देते हुए कहा, हैलो पृथ्वीवासियों, यह चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर है। मैं आशा करता हूं कि आप अच्छे होंगे। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं चंद्रमा पर रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए आगे बढ़ रहा हूं। मैं अपने दोस्त विक्रम लैंडर से संपर्क में हूं। हमारी कंडीशन ठीक है। जल्द ही कुछ अच्छी जानकारी आनेवाली है।

चंद्रयान-3 की बड़ी खोज

चंद्रयान- 3 के प्रज्ञान रोवर की ये खोज काफी महत्वपूर्ण है। जैसा कि इसरो को पहले से उम्मीद थी कि ये पदार्थ चंद्रमा की सतह पर मौजूद हो सकते हैं। ठीक उसी प्रकार चांद पर कई पदार्थ मिले हैं। वहीं, अभी भी खोज जारी है। जल्द ही नई जानकारी सामने आएगी।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights