Nature Nature

मलमास की सोमवती अमावस्या पर पूरे दिन चला दान-पुण्य, क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में हुए अनेक आयोजन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 30 दिसंबर 2024।
आज मलमास की सोमवती अमावस्या पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में दिनभर दान-पुण्य सहित गौशालाओं में अनेक आयोजन हुए। घरों में पकौड़े बनाकर कन्याओं को भोजन करवाया गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में भी पूरे दिन दान-पुण्य का कार्य चलता रहा।

सेरूणा गांव की गौ शाला में लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई गई।

श्रीडूंगरगढ़ की गोपाल गौशाला में दिनभर पुण्य का कार्य चलता रहा, तो बाड़ेला गांव की श्री गिरधर गोपाल गौशाला में सत्संग सहित हवन का आयोजन हुआ। यहां गौ भक्तों ने लापसी बनाकर गौमाता को खिलाई।

सातलेरा गांव की श्री शिव गौ शाला में एक साथ दो सवामणी के लापसी का प्रसाद बनाकर गौवंश को खिलाया गया।

गांव सेरूणा में स्वयंसेवकों ने विशाल कड़ाई में लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई, वहीं गांव जैसलसर में भी लापसी बनाकर गौवंश को खिलाया गया।

सातलेरा गांव की श्री शिव गौशाला में भी अनेक आयोजन हुए। यहां पूरे दिन दान-पुण्य का कार्य चलता रहा। स्वर्गीय मुरलीधर तावनियां परिवार द्वारा सवामणी का प्रसाद बनाकर गौवंश को खिलाया गया, तथा भंवरलाल मेघवाल परिवार द्वारा भी सवामणी लापसी बनाकर गौमाता को खिलाई गई। गौशाला में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर गौमाता से आशीर्वाद लिया।

दिनभर ग्रामीणों द्वारा गुड़, खल, चूरी, चारा आदि गौवंश को खिलाया गया। मान्यता है कि मलमास की बड़ी सोमवती अमावस्या पर किए गए दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है।

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नितिश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल…

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राहुल गांधी ने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर कहा कि दुनिया अब एक बेहद अस्थिर और उतार-चढ़ाव भरे दौर में प्रवेश कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights