Nature Nature

कांग्रेस के कार्यकाल में बनी बीदासर-श्रीडूंगरगढ़-कालू रोड की जांचें गुणवत्ता, रिपोर्ट आने तक रोकें भुगतान-विधायक सारस्वत

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को विधानसभा में पर्ची के माध्यम से गत कांग्रेस सरकार में बनी (एसडब्ल्यूएच-93) बीदासर-श्रीडूंगरगढ़ -कालू तक की 82 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता की जांच की जाए और रिपोर्ट आने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाए।

विधायक ने बताया कि इस सड़क जिसकी कुल लम्बाई 82 किमी है। यह श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से होकर निकलती है। इसका निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की पीपीपी योजना के। तहत हुआ। निर्माण के तुरन्त पश्चात् ही यह सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटना हो रही है।

विधायक सारस्वत बताया कि सड़क निर्माण के ठीक बाद ही इसकी मरम्मत का काम भी साथ-साथ चल रहा है। नई सड़क होने के बावजूद भी इसमें जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। विधायक श्री सारस्वत बताया कि नई सड़क में गड्ढों को भरने का काम भी साथ ही चल रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री काम में ली गई है।सड़क में कुटाई का कार्य भी निम्न स्तर पर किया गया है।

विधायक सारस्वत ने कहा कि इस सड़क में डामर की मात्रा भी माप अनुसार नहीं डाली गई है। डामर भी मानक के अनुसार नहीं होकर निम्न स्तर का लिया गया है।

इसके मद्देनजर विधायक सारस्वत ने सड़क की सम्पूर्ण जांच करवाकर कार्य को मापदण्ड के अनुसार पूरा करवाने व संबंधित फर्म (ठेकेदार) के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाने की मांग सदन उठाई।
साथ विधायक सारस्वत ने कहा की जब तक सड़क की पूरी जांच नहीं हो जाती तब तक ठेकेदार का पूरा पेमेंट रोका जाए और इसकी जांच उच्चधिकारियों से करवाने की मांग सदन में पुरजोर तरीके से उठाई।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights