Nature Nature

श्रीडूंगरगढ विकास समिति आई अस्तित्व में, श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के विकास के लिए रहेगी कटिबद्ध

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ। मंगलवार को तेरापंथ भवन, धोळिया नोहरा में नगर के उत्साही एवं सजग युवकों की एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित जनों ने नगर के विकास एवं उत्थान हेतु एक हितकारिणी संस्था की स्थापना पर जोर देकर परस्पर विचार-विमर्श किया। बहुमत से संस्था का नाम श्रीडूंगरगढ विकास समिति तय किया गया। यह संस्था नगर सहित समूचे श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के भ्रस्टाचार पर अंकुश लगाने तथा समग्र विकास हेतु कटिबद्ध रहेगी।बैठक के प्रारंभ में संचालन करते हुए डाॅ. चेतन स्वामी ने कहा कि विगत पचास वर्षों से श्रीडूंगरगढ विकास के सामान्य कार्यों के लिए भी तरस रहा है। यह एकमात्र ऐसा शहर है जिसे हर राजनीतिक दल ने छला है और यहां समस्याएं और आवश्यकताएं जस की तस है। नगरपालिका नगर की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। एक तरफ शहर की सैकड़ों बीघा भूमि फर्जी पट्टों की भेंट चढ चुकी, दूसरी ओर साफ सफाई की कमी तथा कीचड़- गंदगी की भरमार के कारण शहर सड़ रहा है तथा यह नगर किसी महामारी की प्रतीक्षा कर रहा है। ड्रेनेज व्यवस्था अपर्याप्त है और जहां है वह भी जाम है। नगरपालिका को इसकी कोई परवाह नहीं है। पेयजल की समस्या से पूरी तहसील त्राहि त्राहि कर रही है।नव गठित संस्था एक ओर सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करेगी, दूसरी ओर सरकारी कार्यों में होनेवाले भ्रस्टाचार पर नजर रखेगी। पर्यावरणविद् ताराचंद इन्दौरिया ने कहा कि वे इस संस्था के लिए अपना भरपूर सहयोग करेंगे। यह नगर तभी सुंदर बन सकता है, जब सारे कार्य भ्रस्टाचार मुक्त होकर किए जाएं।नवगठित श्रीडूंगरगढ विकास समिति के मंत्री के रूप में सर्व सम्मति से राजेश शर्मा का चयन किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी पत्रकार अशोक पारीक रहेंगे। अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन तथा कार्यकारिणी का गठन आगामी रविवार को रखी गई बैठक में किया जाएगा। बैठक को ओमप्रकाश गांधी, प्रदीप पुगलिया, आनंद शर्मा, कैलाश सारस्वत, घनश्यामदास स्वामी, शूरवीर मोदी, मनोजकुमार डागा, राजेन्द्र स्वामी, राजू हीरावत, मोहित आचार्य तथा रामसिंह जागीरदार ( पार्षद) ने सम्बोधित किया। मदन सोनी, आनंद मारू, महेश जोशी, तरुण गुसांई, विनोदकुमार दर्जी, रामावतार गुरावा, मनोजकुमार नाई, संतोष शर्मा आदि की उपस्थिति रही। नई संस्था के गठन को लेकर उपस्थितजनों में उत्साह का वातावरण रहा।

नवगठित श्रीडूंगरगढ़ विकास समिति के मंत्री राजेश शर्मा।
नवगठित श्रीडूंगरगढ़ विकास समिति के मीडिया प्रभारी अशोक पारीक।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights