Nature Nature

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना, जिला कलेक्टर ने लिया पैकेजिंग कार्य का जायजा

Nature

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना
जिला कलेक्टर ने लिया पैकेजिंग कार्य का जायजा
समाचार-गढ़, बीकानेर, 3 अगस्त। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार देर शाम खारा स्थित एमवी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना के पैकेजिंग कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने खाद्य सामग्री की पैकिंग प्रक्रिया की जानकारी ली और इसमें मात्रा और गुणवत्ता बनाए रखने के साथ समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 15 अगस्त से जिले के 3 लाख से से अधिक परिवारों को प्रतिमाह फूड पैकेट दिए जाएंगे। इसमें चना दाल, सोयाबीन तेल, चीनी, नमक, धनिया, हल्दी और मिर्च निर्धारित मात्रा अनुसार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर ढिलाई ही नहीं हो। अधिकारी समय समय पर इसका मुआयना करें तथा राज्य सरकार के आदेशों की अक्षरक्षः पालना सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी पंकज शर्मा, जिला अधिकारी (ग्रामीण) भागूराम महला साथ रहे।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights