Nature Nature

मालू ने आय- व्यय का ब्यौरा व तुलन-पत्र किया प्रस्तुत, झाबक के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Nature

तेरापंथी सभा की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

समाचार-गढ़, 3 अगस्त श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के सत्र 2022-23 की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ सभा भवन के रम्भा माता सभागार में अध्यक्ष विजयराज सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से बैठक प्रारम्भ हुई। तत्पश्चात् सहमंत्री हरीश डागा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। अध्यक्ष विजयराज सेठिया के स्वागत वक्तव्य के बाद संस्था मंत्री पवन कुमार सेठिया ने सत्र 2022-23 के दौरान हुए कार्यक्रमों का ब्यौरा व मंत्री प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी। कोषाध्यक्ष की महेन्द्र कुमार मालू ने आय- व्यय का ब्यौरा व तुलन-पत्र प्रस्तुत किया। सदन ने सर्वसम्मति से पुष्टि की।

बैठक में महास‌भा द्वारा निर्देशित विधान को सोसायटी एक्ट में वैधानिक पंजीकरण कराने का आम सहमति से निर्णय हुआ व अध्यक्ष को शीघ्र कार्य कराने के लिए अधिकृत किया।

सदस्य अशोक झाबक के लिखित दो प्रस्तावों पर सदन में चर्चा हुई। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय हुआ कि आजीवन सदस्यता शुल्क में फिलहाल वृद्धि न की जाए उसे यथावत रखा जाए। संवत्सरी के दूसरे दिन “सामूहिक पारणा समारोह” का आयोजन तेरापंथी सभा के नेतृत्व में तेयुप व महिला मंडल के सहयोग से एकरूपता के साथ मनाया जाए।

वरिष्ठ श्रावक माणकचन्द डागा ने यह सुझाव दिया कि सुवि प्रवासी व निवासी बन्धुओं से सम्पर्क कर उनसे 3 हजार रुपये की राशि प्रतिवर्ष सहयोग के रूप में ली जाए व ऐसे 300 सदस्य भी इससे जुड़ जाए तो संस्था की आय सहज रूप में बढ़ सकती है। इस सुझाव पर भी सदन में आम सहमति बनी, अन्त में मंत्री पवन कुमार सेठिया ने आभार व्यक्त करते हुए विधिवत् रूप से बैठक सम्पन्न करने की घोषणा की।

समाचार-गढ़। मंत्री पवन सेठिया प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए।
  • Related Posts

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। Bikaner Mayor Election 2026: बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन महापौर चुनाव से पहले पार्टी के भीतर ही चुनौती सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights