Nature Nature

जनकवि धनंजय वर्मा की स्मृति में ‘चितार’ समारोह, चार साहित्यकारों को मिला सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 21 सितंबर 2025 सुरभि, अजित फाउंडेशन और शाद्वल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अजित फाउंडेशन सभागार में लोकप्रिय राजस्थानी कवि एवं गीतकार जनकवि धनंजय वर्मा की स्मृति में ‘चितार’ समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर इतिहास और संस्कृति वेत्ता जानकी नारायण श्रीमाली, वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित, कवि-गीतकार राजेन्द्र स्वर्णकार एवं कवयित्री मनीषा आर्य सोनी को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त ने की। उन्होंने कहा कि चार विभूतियों का सम्मान जनकवि धनंजय वर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत ने अपने स्वागत भाषण में वर्मा के विराट व्यक्तित्व और सरल स्वभाव को रेखांकित किया।

विशिष्ट अतिथि पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि वर्मा के सृजन में नई पीढ़ी को राजस्थानी संस्कारों से जोड़ने की गहरी ललक दिखाई देती है।

वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्मा का अप्रकाशित साहित्य अब प्रकाशित होकर शोध और प्रशिक्षण का आधार बनेगा।

विशेष प्रस्तुति में गोविन्द जोशी ने वर्मा की रचनाओं को सुर और भाव से प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में रवि पुरोहित ने घोषणा की कि वे वर्मा सहित समकालीन रचनाकारों की कृतियों को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करेंगे।

साहित्यकारों की उपस्थिति

समारोह में सुधा वर्मा सहित वर्मा परिवार के सदस्य मौजूद रहे। वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, कमल रंगा, अजय जोशी, भगवती पारीक ‘मनु’, सरोज शर्मा, रश्मि कंवर, शीतल कंवर, राज सिंह टाक सहित अनेक साहित्यप्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

आयोजन व संयोजन

कार्यक्रम की संकल्पना डॉ. अभय सिंह टाक ने प्रस्तुत की।

प्रशस्ति पत्रों का वाचन डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, सुमित शर्मा, राजा सांखी, जुगल किशोर पुरोहित एवं अन्य साहित्यकारों ने किया।आयोजन का संयोजन युवा रंगकर्मी रोहित बोड़ा ने किया।आभार प्रकट अजित फाउंडेशन के संजय श्रीमाली ने किया।

Related Posts

जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights