Nature Nature

पिछले दो महिने से राज्य पशु घायल ऊंट का सेवा समिति कर रही थी ईलाज, अब ईलाज के लिए भेजा सिरोही

Nature

समाचार गढ़, 21 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कृषि मंडी श्रीडूंगरगढ़ परिसर के पास पिछले दो माह से आगे के पैर में गंभीर रूप से घायल पड़े राज्य पशु ऊंट को आखिरकार सिरोही स्थित पीपल फ़ॉर एनिमल संस्था के आश्रय स्थल में नया जीवन मिला है।

जानकारी के अनुसार, ऊंट के पैर में कीड़े पड़ने और बदबूदार घाव की स्थिति में आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की मोबाइल उपचार टीम ने कई बार प्राथमिक उपचार किया, लेकिन आश्रय स्थल व नियमित देखभाल न मिलने से हालत बिगड़ती चली गई। समिति ने पशु चिकित्सालय, उपखंड प्रशासन, जिला कलेक्टर, राजुवास बीकानेर, ऊंट अनुसंधान केंद्र और मुख्यमंत्री कार्यालय तक अगस्त से लगातार संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं मिला।

इस बीच समिति ने पीपल फ़ॉर एनिमल संस्था सिरोही के संस्थापक चंद्रभान मोटवानी को वीडियो भेजकर स्थिति बताई। उन्होंने तुरंत ऊंट को दाखिला देने की सहमति दी। इसके बाद 20 सितम्बर को समिति अध्यक्ष जतनसिंह के नेतृत्व में ऊंट को पिकअप एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार और रोड परमिशन लेकर करीब 12 घंटे की यात्रा कर 550 किमी दूर सिरोही शेल्टर पहुँचाया गया। यात्रा का पूरा खर्च समिति ने वहन किया और सिरोही संस्था ने बिना कोई शुल्क लिए ऊंट को अपने आश्रय में रखा। वहां पहुँचते ही ऊंट का ऑपरेशन कर कीड़े निकाले गए और मरहम–पट्टी की गई, जिससे उसे काफी राहत मिली।

समिति प्रवक्ता राज सुथार ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान जतनसिंह, शूरवीर मोदी, मनोज डागा, इंद्रसिंह नेमाराम, पुरखाराम, कैलाश, हरि, करण, श्याम सैन और दिनेश प्रजापत सहित कई सेवक सक्रिय रहे। चालक नरपतसिंह और शूरवीर मोदी ऊंट को सुरक्षित सिरोही लेकर पहुंचे।

समिति ने प्रशासनिक स्तर पर सहयोग न मिलने पर चिंता जताई और कहा कि राज्य पशु होने के बावजूद ऐसी परिस्थितियां बेहद विडंबनापूर्ण हैं।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights