Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ को बजट में सौगातें दिलवाने पर विधायक महिया का नागरिक अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के पूरक बजट में श्रीडूंगरगढ़ तहसील में सहायक निदेशक (कृषि) विस्तार कार्यालय खुलवाने एवं राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ को स्नात्तकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करवाने की घोषणा होने की खुशी में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में किसानों, विद्यार्थियों व नागरिकों द्वारा विधायक लोक सेवा केन्द्र में भव्य स्वागत किया गया। सभी नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील को विभिन्न सौगातें दिलवाने पर साफा-मालाएं पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक महिया ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र की मूलभूत मांगों को पूरी करवाने की कड़ी में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय का सृजन एवं कॉलेज का पीजी स्तर पर क्रमोन्नयन बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ शहर में पॉलीट्रोमा सेंटर, ड्रेनेज सिस्टम, अत्याधुनिक बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मांगों को पूरी करवाने के लिए सतत प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सोनियासर मीठियां सरपंच नन्दकिशोर बिहाणी, सत्तासर सरपंच सुनिल मलिक, आड़सर सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, कीतासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनिया, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह, जालबसर सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लुखा, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, पं.स.सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, पूर्व सरपंच रतनसिंह, पूर्व पं.स. सदस्य नत्थूनाथ, बीरबल देहड़ू, रामूराम जोशी धनेरू, पूर्व सरपंच भैराराम सोनी, पार्षद हनुमान मेघवाल, भैराराम जाखड़, शिवलाल नैण, हरीराम डोटासरा , धर्मपाल बांगड़वा, नोपाराम डूडी सुरजनसर, पूर्व सरपंच हेतुदान चारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मूलाराम तर्ड़, पूर्व सरपंच दानाराम भादू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कृषि विभाग ने भी विधायक का किया स्वागत:- इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने फोटो फ्रेम और गुलदस्ता भेंट करके विधायक महिया का स्वागत किया। इस दौरान कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार मारू, कन्हैयालाल सारस्वत, अखिल राजस्थान सहायक कृषि अधिकारी संगठन के जिला महासचिव रमेश भांभू, सोमेश तंवर, कृषि पर्यवेक्षक संगठन के मानाराम गोदारा, बलवीर भादू, रणजीत सिंह, परत नाथ, दलीप महिया, ओमप्रकाश कुलड़िया, ओमप्रकाश बाना, रमेश बाना, राजेन्द्र, पवन शर्मा, बनवारीलाल सैनी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights