Nature Nature

शानदार प्रस्तुतियों और सम्मान के साथ कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई

Nature

समाचार गढ़ 25 फरवरी 2025 कस्बे के प्रमुख अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने विद्यालय की परंपरा का पालन करते हुए अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मान और स्नेहपूर्वक विदाई दी।

समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य भगत सिंह धनकड़ और स्कूल प्रबंधक विजयराज सेवग द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। परीक्षा प्रभारी दिनेश कुमार दर्जी ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनकड़ ने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति जागरूक रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रबंधक सेवग ने परीक्षा की तैयारियों पर अहम सुझाव देते हुए विद्यार्थियों से विद्यालय के प्रति सकारात्मक और भावनात्मक लगाव बनाए रखने की अपील की।

विदाई समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने आकर्षक, मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें प्रबंध समिति और शाला परिवार ने सराहा। इस अवसर पर राहुल सोनी को “मिस्टर फेयरवेल” और कनिष्का सोनी को “मिस फेयरवेल” के खिताब से नवाजा गया। समारोह का संयोजन कक्षा 11 की छात्राओं करिश्मा बाफना, निकिता सोनी, चंचल पेड़ीवाल, गिरिजा सोनी, गरिमा नाई और गौरव झाबक ने किया।

कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने जूनियर साथियों के इस अविस्मरणीय आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यालय से जुड़ी यादों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने सफल आयोजन के लिए कक्षा 11 के विद्यार्थियों को बधाई दी।

Related Posts

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights