Nature Nature

12वीं के विद्यार्थियों को दी भावुक विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह आयोजित

Nature

12वीं के विद्यार्थियों को दी भावुक विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह आयोजित
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मदर के.डी. उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह उत्साह और भावुक माहौल के बीच आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया (ASI, राजस्थान पुलिस) रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुलचंद स्वामी (निदेशक, सूर्य पब्लिक स्कूल), कानाराम गोदारा (निदेशक, मरुधर शिक्षण संस्थान जेतासर), कुंभाराम घिंटाला (निदेशक, जेपीएस पब्लिक स्कूल), सुभाष सिद्ध बाना (प्रधानाध्यापक, शिशु भारती पब्लिक स्कूल), जितेंद्र सिंह राजपुरोहित (प्रोपराइटर, जेपी एंटरप्राइजेज), भरत बुडानिया, दिलीप सिंह तंवर, प्रेम सुख प्रजापत, हुणताराम प्रजापत, प्रहलाद सिंह तंवर और गोविंद सिहाग सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

विदाई समारोह के दौरान कक्षा 11वीं की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मनोरंजक खेलों का आयोजन कर माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का शाला परिवार की ओर से माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय ने पिछले तीन वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, शांत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। यह प्रतिभा दिखाने का अवसर है, डरने का नहीं। सकारात्मक सोच के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
मुलचंद स्वामी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों की शिकायत करने से बेहतर है स्वयं में बदलाव लाना। अपने लक्ष्य के प्रति जोश और जुनून बनाए रखें।

विद्यालय के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि जीवन में नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत, ईमानदारी और धैर्य से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल हमेशा उनका अपना घर रहेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन की भूमिका अभिषेक राणा (मोमासर) ने प्रभावी ढंग से निभाई। अंत में एमडी उदय सिंह ढूकिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights