Nature Nature

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

Nature

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026।

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 23 (5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज) हो गई है और टीम मेडल तालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है।

जूडो में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में गोल्ड मेडल जीता। 23 वर्षीय अस्मिता डे ने महिलाओं के वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर इतिहास रच दिया। उनकी जीत के महज 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को हराकर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। वहीं, यामिनी मौर्य ने महिला 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

जेवलिन में नीरज सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम शीर्ष-8 में भी जगह नहीं बना सके।

तेजस्विन शंकर ने भी रचा इतिहास

तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में 7976 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। इस स्पर्धा में ग्रेनाडा के लिंडन विक्टर ने गोल्ड और कनाडा के डेमियन वार्नर ने सिल्वर मेडल जीता।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights