Nature Nature

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

Nature

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। शुक्रवार रात कीलम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को आतंकियों ने कथित तौर पर नाम पूछने के बाद नजदीक से गोली मार दी। हमले में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:15 बजे दो आतंकी ईंट-भट्ठे पर पहुंचे और मजदूरों से पहचान पूछने के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घायल मजदूरों को साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय दीपक रातरे और 28 वर्षीय भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है और आगे भी ऐसे हमलों की धमकी दी है।

यह पिछले 9 दिनों में कश्मीर में दूसरा टारगेट अटैक है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आशिक हुसैन की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रहे इन हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

  • Related Posts

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights