Nature Nature

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: 3951 पदों पर निकली भर्ती, 25 मई से आवेदन शुरू

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: 3951 पदों पर निकली भर्ती, 25 मई से आवेदन शुरू

Nature

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कुल पदों का विवरण

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

कुल पद: 322

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र: 288
  • अनुसूचित क्षेत्र: 34

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

कुल पद: 3629

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र: 2936
  • अनुसूचित क्षेत्र: 693

विभागवार वैकेंसी

विभाग वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
माध्यमिक शिक्षा विभाग 300 3415
संस्कृत शिक्षा विभाग 22 214

परीक्षा तिथि

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार—

  • वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा: 22 अगस्त 2026
  • बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा: 23 अगस्त 2026

परीक्षा CBT, TBT या OMR आधारित मोड में आयोजित की जा सकती है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती लंबे समय से नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई योग्यता होना जरूरी है:

  • स्नातक + ‘A’ लेवल
  • PGDCA
  • BCA
  • B.Sc IT/CS
  • संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

निम्न में से कोई उच्च योग्यता आवश्यक:

  • MCA
  • M.Tech
  • M.Sc IT/CS
  • संबंधित विषय में उच्च डिग्री

साथ ही:

  • देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान
  • राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य

सैलरी

  • बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक: पे-मैट्रिक्स लेवल-8
  • वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक: पे-मैट्रिक्स लेवल-10

चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती 2 वर्षों के प्रोबेशन पीरियड में राज्य सरकार के नियमानुसार फिक्स्ड रेम्यूनरेशन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC ₹600
नॉन क्रीमीलेयर OBC / EWS / SC / ST / दिव्यांग ₹400

जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे।
  • अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
  • आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) अनिवार्य है।

बोर्ड की चेतावनी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने पर अभ्यर्थी का आवेदन किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकता है। साथ ही गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Related Posts

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026:राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का इंतजार आज खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार दोपहर 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights