Nature Nature

गर्मी में बढ़ती जल संकट की चिंता, भाजपा युवा नेता ने जलदाय विभाग के अधिकारियों संग किया ट्यूबवेलों का निरीक्षण

Nature

समाचार गढ़, 15 अप्रेल 2025, श्रीडूंगरगढ़।  धनेरू गांव में गर्मी के दिनों में जल संकट गहराता जा रहा है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए भाजपा के युवा नेता आईदान पारीक ने जलदाय विभाग के एईएन कैलाश वर्मा व जेईएन मनीष के साथ तीन दिन पूर्व गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के सभी ट्यूबवेल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पानी की समस्याओं को लेकर चर्चा की।

ग्रामवासियों ने विशेष रूप से हफाना जोहड़ ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि इस ट्यूबवेल का निर्माण विभाग द्वारा करीब तीन साल पूर्व किया गया था, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने इसे अब तक चालू नहीं किया। ग्रामीणों को कई बार झूठा आश्वासन दिया गया, लेकिन ट्यूबवेल आज तक शुरू नहीं हो पाया है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपकर ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की। ज्ञापन मिलने के बाद एईएन कैलाश वर्मा ने तुरंत ठेकेदार को फोन कर निर्देश दिया कि ट्यूबवेल को अविलंब चालू किया जाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में गांव में पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान पंच माया मेघवाल, भभूताराम मेघवाल, भीकाराम मेघवाल, किशनाराम मेघवाल, भंवरी देवी, मांगीलाल, श्रवणराम, राजेश, नथमल, महिपाल, शीशपाल, दुलाराम सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

  • Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, पांचवें दिन 6 पदक; शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ…

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, पांचवें दिन 6 पदक; शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, पांचवें दिन 6 पदक; शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights