Nature Nature

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन: जीवन विज्ञान विद्यार्थियों के विकास में अहम भूमिका – साध्वी कुंथुश्री

Nature

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का हुआ समापन, जीवन विज्ञान की वर्तमान उपयोगिता पर प्रकाश डाला
जीवन विज्ञान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है: साध्वी कुंथुश्री

समाचारगढ़ 7 अक्टूबर श्रीडूंगरगढ़। “शिक्षा अज्ञान रूपी अंधकार को हटाने का सर्वोत्तम साधन है। शिक्षा के लिए विद्यार्थी को अध्ययन के साथ अभ्यास की भी आवश्यकता रहती है। दोनों का संतुलित विकास ही सर्वांगीण विकास का निमित्त बनता है।” यह प्रेरणादायी पाथेय साध्वी कुंथुश्री ने अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित “जीवन विज्ञान दिवस” के अंतर्गत प्रदान किया। साध्वी ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतिम दिवस अवसर पर समुपस्थित जनमेदनी को कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति विद्यार्थी को बौद्धिक रूप से तो सक्षम बना रही है परन्तु बिना चारित्रिक और नैतिक विकास के शिक्षा का स्वरूप अधूरा रह जाता है। ऐसे में आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा जीवन के मूल्यों की पद्धति “जीवन विज्ञान” को शिक्षा के क्षेत्र में विकसित किया। इसका मूल उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास करके सर्वांगीण विकास की भूमिका सिद्ध करना है।
कार्यक्रम के प्रभारी पवन कुमार सेठिया ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में संतुलित व्यक्तित्त्व निर्माण के लिए प्राणधारा का संतुलन, जैविक संतुलन, आस्था का संतुलन और परिष्कार तत्त्व की वर्तमान उपादेयता पर प्रकाश डाला। संस्था के मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने बताया कि कार्यक्रम में संस्कार इन्नोवेटिव, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर, बाल निकेतन, विवेक विद्या विहार विद्यालय के शिक्षक सहित 250 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज की। सुमित बरड़िया ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। साध्वी सुमंगलाश्री और प्रभारी विक्रम मालू ने जीवन विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उपासक मालचंद भंसाली ने व्यक्तित्त्व विकास का प्रायोगिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया। संस्था के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रचार मंत्री अशोक झाबक, विजयराज सेवग, मनीष लोहिया, विष्णु स्वामी, मनोज सोनी, भैरूदान व्यास, भावना पुगलिया, के. एल. जैन, महेंद्र मालू, हरीश डागा, रजत सिंघी, मणिशंकर सेठिया सहित अनेकों नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights