Nature Nature

शराब बन्दी के विरुद्ध धरना अनवरत 35वें दिन जारी, जनतंत्र में सरकार एवं प्रशासन मूकदर्शक

Nature

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़।
धीरदेसर चोटियान गाँव में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर 35वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी है। इस आन्दोलन की अगुवाई सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य कर रहे हैं, जो लंबे समय से इस मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर रहे हैं। आंदोलनकारी शराबबंदी की मांग को लेकर गांव में धरना दे रहे हैं और प्रशासन से ठेका बंद कराने की गुहार लगा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान से गांव के युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, और गांव का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि शराब के कारण यहां नशे की लत बढ़ रही है, जिससे परिवार टूट रहे हैं और सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए, ग्रामीण पिछले 35 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और ठेका बंद कराने की मांग पर अडिग हैं।

धरना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन दोनों ही मूकदर्शक बने हुए हैं और उनकी मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। धरनार्थियों का कहना है कि उनकी सहनशक्ति की परीक्षा ली जा रही है, लेकिन वे अपने सत्याग्रह को तब तक जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे आन्दोलन को और तेज करेंगे। आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, वार्डपंच मुन्नीराम, किशन चोटिया, बीरबलराम, ओमप्रकाश, हजारीप्रसाद, एडवोकेट बजरंगलाल, मन्नीराम, नोरंगलाल, लेखराम, सीताराम, रुपाराम सांसी, मुन्नीराम, राकेश, श्यामसिंह आदि धरने पर बैठे।

  • Related Posts

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    समाचार गढ़ 16 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में संगठन का कमांडर…

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    समाचार गढ़ 16 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद सेना अलर्ट हो गई। सोमवार देर रात सावजियां सेक्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, दहशत में गांव वालों ने नहीं डाला वोट; पोलिंग बूथ पर पसरा सन्नाटा

    चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, दहशत में गांव वालों ने नहीं डाला वोट; पोलिंग बूथ पर पसरा सन्नाटा

    पोस्ट ऑफिस में जमा करते रहे जिंदगीभर की कमाई, मैच्योरिटी पर खुला करोड़ों का खेल; दो कर्मचारी गिरफ्तार

    पोस्ट ऑफिस में जमा करते रहे जिंदगीभर की कमाई, मैच्योरिटी पर खुला करोड़ों का खेल; दो कर्मचारी गिरफ्तार

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights