Nature Nature

सूडसर में रविवार को होगा सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Nature

सूडसर में रविवार को होगा सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

समाचार-गढ़, 19 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना द्वारा हर घर राहत अभियान जारी है। वे अपनी टीम के साथ गांव, ढाणी, घर-घर जाकर गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका का वितरण कर रहे है। सरकार रीपीट के लिए लोगों से मिल रहे है। आज शनिवार को क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखणादा, साँवतसर, दुलचासर, गोपालसर आदि गांवो में पहुंच कर ग्रामीणों से रूबरू हुए।

अभियान का दूसरा चरण रविवार को गांव सूडसर में हर घर राहत सम्मेलन के साथ पूरा होगा। रविवार को शाम 4 बजे सूडसर दुलचासर के बीच स्थित स्कूल खेल मैदान में यह सम्मेलन होगा। सम्मेलन में आस पास के करीब 20 गांवो के कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे और इस दौरान पार्टी के जिला स्तरीय नेता भी शामिल होंगे।

यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि इस बड़े आयोजन के दौरान बाना समर्थकों द्वारा हर हाल में पुनः कांग्रेस सरकार का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रविवार के बड़े आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

वही शनिवार को पांच गांवो में डोर टू डोर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के दिनेश पिलानिया, बाबूलाल चोटिया, सूरज चोटिया, तुलसीराम जाखड़, भीयाराम जाखड़, विवेक प्रजापत, रामदेव जाखड़, रामचंद्र चोटिया, जगदीश जाखड़, गणपत जाखड़, बलराम हरडू, दुर्गाराम सांसी सहित कई कार्यकर्ता उत्साह से फील्ड में रहे।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights