Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का ज्ञापन: रेहड़ी वालों को बसाया जाए, टूटी जल लाइनें जोड़ी जाएं, रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगें लाइटें

Nature

समाचार गढ़,श्रीडूंगरगढ़, 29 जुलाई 2025।
शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर कांग्रेस ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख और शहर अध्यक्ष ओम गुरावा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुराने बस स्टैंड पर 50 वर्षों से रेहड़ी-गाड़ियों के जरिए सब्जी व फल बेचकर आजीविका चला रहे लोगों को नगर पालिका द्वारा हटाए जाने पर गहरी चिंता जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इन लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर पुनः व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए, जिससे उनका रोजगार बना रहे।

इसके साथ ही वार्ड संख्या 5 में हिमालय ड्रग से लेकर जगन्नाथ डागा के मकान तक डाले गए ड्रेनेज पाइप के कारण कटे हुए पानी कनेक्शन को जल्द जोड़े जाने की मांग की गई। वार्ड 25 के चुनगरों के मोहल्ले में भी लंबे समय से जल कनेक्शन कटे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि घुमचकर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर विद्युत व्यवस्था न होने से अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है। कांग्रेस ने इस मार्ग पर बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, मनोज पारख, संदीप मारू, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री, सत्यनारायण जाट, यूसुफ चुनगार, श्याम सुंदर दर्जी, कादर सब्जीफरोश, ओम प्रकाश सुथार, अयूब दमामी, कन्हैयालाल सोमानी, मुंशी टेलर, प्रकाश दूसाद, रामचंद्र प्रजापत, मुन्ना भाई, दीपक, गौतम, साहिल, रामचंद प्रजापत, प्रदीप पुरोहित, मोहनलाल और हीरालाल कूकना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

समाचार-गढ़ 6 सितंबर, 2026। Bikaner News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।…

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। India-China Border Tension: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच रविवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के ईस्टर्न सेक्टर में पहली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights