Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और इसी कड़ी में चुनावी सभा के लिए 5 अगस्त को कांग्रेस प्रदेशा अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा श्रीडूंगरगढ़ में आम सभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारी के लिए बुधवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें सभा की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया साथ ही गुरुवार को सुबह 10 बजे गणपति धर्म कांटे पर सभी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है जिसमें सभा की तैयारियों के लिए रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की आम सभा उपखंड मुख्यालय के तेजा मंदिर परिसर में शनिवार को सुबह 11:00 बजे रखी गई है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एवं पार्टी जन भाग लेंगे। बैठक में कन्हैयालाल सोमानी,मंडल अध्य्क्ष अजीज सब्जिफरोश, ओबीसी अध्यक्ष रमेश प्रजापत,राधेश्याम सारस्वत,मनोज पारख,संजय करनानी,हीरालाल जाट,सत्यनारायण चौधरी, प्रहलाद सोनी,श्याम दर्जी,शिव नाई, दाउद, संदीप मारू, राजू माली,मुंशी टेलर,कालू मलघट, अयूब खान,राहुल वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • Related Posts

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर राजधानी जयपुर से आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों को सरकार को सख्त चेतावनी…

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। गर्मियों में यात्रियों को राहत मिली. 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया. रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की अवधि बढ़ाई गई.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह

    श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights