Nature Nature

सहकारी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी, लंबित मांगें पूरी करो

Nature

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, 23 सितम्बर 2025।
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले व्यवस्थापकों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश सारण के नेतृत्व में हुए इस एक दिवसीय विरोध में व्यवस्थापकों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना असंतोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ व्यवस्थापक यूनियन अध्यक्ष गोविंद पारीक ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अब तक लंबित ब्याज समितियों का निस्तारण नहीं हुआ है। साथ ही वर्षों से स्क्रीनिंग प्रक्रिया अधूरी पड़ी है, जिससे योग्य व्यवस्थापकों को पदोन्नति का हक नहीं मिल रहा। इसके अलावा, वेतन संबंधी कैडर व्यवस्था लागू न होने से कर्मचारियों को लगातार आर्थिक असमानता झेलनी पड़ रही है।

व्यवस्थापकों ने मांग रखी कि ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर व्यवस्थापकों की भर्ती की जाए, ताकि कार्यप्रणाली मजबूत हो और बेरोजगारी की समस्या भी दूर हो सके।

कर्मचारियों ने सरकार और सहकारिता विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में रामनिवास नेण, कल्याण सिंह, लिखमाराम तर्ड, विशनदास स्वामी, रामस्वरूप गोदारा, राजू चोटियां, भागीरथ बाना, डूंगराराम गोदारा, डूंगर सिंह, मालाराम बाडेला, रेवंतराम, भवानी शंकर, राजेश कुमार सहित क्षेत्र की सभी समितियों के व्यवस्थापक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights