Nature Nature

बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 71 लाख, आरोपी  स्कॉर्पियो गाड़ी से फरार

Nature

समाचार गढ़, जयपुर।  राजधानी में बदमाशो ने दिन दहाड़े एक ग्राम सेवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के साथ मारपीट कर और बेसबॉल से हमला कर 71 लाख रुपए की नगदी से भरा हुआ बैग लूट कर फरार हो गए। घटना मुहाना थाना इलाके के बीटी रोड स्थित अरिहंत रेजिडेंसी के बाहर हुई। स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन बदमाश आए थे। इस दौरान व्यापारी देवेंद्र जागीर रूपयों से भरा हुआ बैग बिल्डिंग के नीचे लेकर आया तो बदमाश बेसबॉल से देवेंद्र जांगिड़ के पैर और सर पर हमला बोल दिया. देवेंद्र घायल हो गया। इस दौरान बदमाश 71 लाख रुपए से भरा हुआ बैग लूटकर फरार हो गए। जाते हुए बदमाश देवेंद्र जांगिड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी तोड़फोड़ कर गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजधानी जयपुर में एक श्रेणी की नाकाबंदी कराई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में एक स्कॉर्पियो गाड़ी रेकी करते हुए नजर आई। बताया जा रहा है कि देवेंद्र जांगिड़ सीकर में ग्राम सेवक है। और एक जमीन का सौदा करने के लिए जयपुर 71 लाख रुपए की रकम लेकर आया था। लेकिन यह सौदा बना नहीं। उसके बाद 71 लाख रुपए लेकर देवेंद्र जागीर वापस जा रहा था। अचानक से स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने देवेंद्र जांगिड़ पर हमला कर दिया। और पैसे लूट कर फरार हो गए। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights