Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में 247 पदों पर भर्ती के लिए भीड़ उमड़ी, अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा

Nature

समाचार गढ़ 20 नवंबर 2024 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में सफाईकर्मियों के 247 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार है। इस बार सरकार ने भर्ती में केवल उन लोगों को शामिल करने का नियम बनाया है, जो पहले से सफाई कार्यों में लगे हुए हैं। इसके लिए अनुभव प्रमाण पत्र ठेकेदार फर्म और नगरीय निकायों से जारी करना अनिवार्य किया गया है।

इसी को लेकर नगरपालिका कार्यालय में अनुभव प्रमाण पत्र लेने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। गाइडलाइन के अनुसार क्रॉस वेरिफिकेशन के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे कुछ लोग नाराज होकर नारेबाजी करने लगे। बाद में प्रदर्शनकारी उपखंड अधिकारी के पास पहुंचे, जिन्होंने पालिका अधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने और उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए।

पालिका ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि अब तक 175 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जो बीकानेर नगर निगम से भी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि केवल फॉर्म भरने से प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। प्रमाण पत्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। शर्मा ने फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के दबाव की बात भी कही।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट समाचार गढ़, 28 मार्च 2026। राजस्थान में शनिवार से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights