Nature Nature

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

Nature

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया। यह कार्रवाई बाजार में सप्लाई से पहले ही टीला नंबर-1 स्थित एक डेयरी पर छापा मारकर की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े स्तर पर नकली पनीर की सप्लाई होने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, जहां एक पिकअप वाहन (RJ 14 GL 0796) से भारी मात्रा में पनीर उतारा जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरा माल जब्त कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी करीब 5 दिन पहले इसी इलाके में नकली मावा, पनीर और घी के खिलाफ छापेमारी की गई थी। शांति पथ स्थित एक पनीर सेंटर पर कार्रवाई के दौरान पिकअप से पनीर उतारते हुए 11 कंटेनर बरामद हुए थे, जिनमें प्रत्येक में 80 से 90 किलो पनीर भरा हुआ था। साथ ही बड़ी मात्रा में नकली घी और क्रीम भी मिली थी।

गौरतलब है कि होली के दौरान भी इसी क्षेत्र से करीब 250 किलो नकली मावा और पनीर पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि इलाके में मिलावटी डेयरी उत्पादों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights