Nature Nature

सेसोमू में सांस्कृतिक आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, देशभर की संस्कृति की दिखी झलक

Nature

सेसोमूं स्कूल का रजत जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव संपन्न
समाचार-गढ़, 5 नवंबर, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल का रजत जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका कमांडिंग ऑफिसर 7 राज., बटालियन, एनसीसी, बीकानेर के कर्नल जॉनी थॉमस ने निभाई। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि अमरजीत सिंह (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़) एवं श्रीमती रिता चौधरी थे और विषेष अतिथि एक्स सेसोमाइट गिरधारीलाल (आई. ई. एस., असिस्टेंट डिविजनल मेकेनिकल इंजीनियर, इंडियन रेलवे) तथा आषकरण बोथरा (मैनेजिंग डायरेक्टर, ए. के. जैन सेल्स एंड मार्केटिंग प्रा. लि.) थे। वाषिकोत्सव की थीम ‘आभार’ रखी गई। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पष्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी डांस, साउथ इंडियन डांस, मारवाड़ी नाटक, नृत्य नाटिका, द रामायण वाइब्स, द वॉयस ऑफ महाभारत, वुमन एम्पावरमेंट, योगा डिस्प्ले आदि मनमोहक प्रस्तुतियां विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। अंत में सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रांड फिनाले की शानदार प्रस्तुति दी गई तो सभागार करतल-ध्वनियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए कटिबद्ध व्यक्ति को संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। उन्हंोने सेसोमूं स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में इतना बेहतरीन विद्यालय है कि यहां पर बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का कार्य किया जा रहा है और यहां के विद्यार्थी एक दिन बड़े मुकाम को हासिल करें, यही शुभकामना है। विषिष्ट अतिथि नें बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर कहा कि इस विद्यालय के बच्चों को पढाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक विभिन्न सहषैक्षिक गतिविधियां सीखने का जो सुनहरा अवसर मिल रहा है, वह बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी एक बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।
संस्था के चेयरमैन जगदीष प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने भी अपने-अपने उद्बोधन में बच्चों को सदैव उन्नति- पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंत में एकेडेमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सहीराम जानू, सी. ई. ओ. घनष्याम गौड़, डांस टीचर सुरभि भोजक, सुभाष शास्त्री, मंजू शास्त्री, रूपचंद सोनी, महावीर प्रसाद माली, बालकराम शर्मा, अक्षय व्यास, बंग सुमंत, आषीष राठी, अर्जुन जैन, सोमवीर, सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज स्टाफ, स्कूल स्टाफ सहित कस्बे के गणमान्य लोग एवं अभिभावकगण आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights