Nature Nature

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लिया मतदान दल रवानगी और मतगणना स्थल का जायजा, आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे करने के दिए निर्देश

Nature

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लिया मतदान दल रवानगी और मतगणना स्थल का जायजा
आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे करने के दिए निर्देश
समाचार-गढ़, बीकानेर, 5 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने रविवार को पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बनाए मतदान दल रवानगी स्थल और मतगणना स्थल का मौका मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि दोनों स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे , आवश्यकता के अनुसार पुलिस का जाब्ता तैनात किया जाए।

लेआउट बनाकर व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश

पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल के अवलोकन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि संपूर्ण व्यवस्था चौक चौबंद रखने के लिए एक ले-आउट चार्ट तैयार करें उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखी जाएं। मतदान दल रवानगी स्थल , पर मतदान कार्मिकों के बैठने ,पेयजल सहित समस्त व्यवस्थाएं सुचारू की जाए । जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों स्थलों की साफ सफाई के संबंध में भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

भगवती प्रसाद कलाल ने मतगणना स्थल पर विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम, डाक मतपत्र संग्रहण केंद्र, विधानसभा वार मतगणना कक्ष मीडिया केंद्र , पर्यवेक्षक कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं और इन कक्षों के बाहर स्पष्ट रूप से नाम अंकित करवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल रवानगी के समय पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सभी मतगणना के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहे यह भी सुनिश्चित हों। विधानसभा वार मतगणना कक्ष तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ते हो, इसके लिए रूट चार्ट बनाएं और बैरिकेडिंग कर उसी अनुसार एंट्री भी सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर जगदीश प्रसाद गौड़, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, कोषाधिकारी धीरज जोशी, सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार शर्मा, सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय से श्री डूंगरगढ़, बीकानेर पूर्व तथा पश्चिम बीकानेर पश्चिम विधानसभा के लिए मतदान दलों की रवानगी की जाएगी। जबकि पॉलिटेक्निक कॉलेज से खाजूवाला, लूणकरणसर, नोखा और कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना होंगे। मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को बनाया गया है।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights