Nature Nature

इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

Nature

समाचार गढ़ 6 अप्रैल 2026। शातिर साइबर ठगों ने एक तरह से इंदौर शहर के आमजन पर धावा बोल दिया है। पिछले महज 48 घंटों के भीतर डिजिटल ठगी के कुल 30 मामले सामने आए हैं, जिसने पुलिस प्रशासन और लोगों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को 18 एफआईआर दर्ज होने के बाद शनिवार को 12 और पीड़ित अपनी शिकायत लेकर विभिन्न थानों में पहुंचे। शहर के आपराधिक इतिहास में यह संभवतः पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में साइबर अपराध के प्रकरण एक साथ दर्ज किए गए हैं।
हाईटेक तरीकों से लाखों की चपत
अपराधी हर दिन नए और हाईटेक तरीकों से लोगों को लाखों रुपयों की चपत लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब महज एक फोन कॉल रिसीव करने भर से बैंक खाता खाली होने की आशंका बढ़ गई है। शहर के एक युवक के साथ हुई हालिया वारदात में जालसाजों ने चंद मिनटों के भीतर उसके खातों से लाखों रुपये साफ कर दिए। ठगी की यह पूरी रकम ‘म्यूल खातों’ में ट्रांसफर की गई है।
बिना लिंक या ओटीपी के निकासी नामुमकिन
मामले की सूक्ष्मता से तहकीकात कर रहे पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स का दावा है कि बिना किसी संदिग्ध लिंक या ओटीपी को साझा किए इतनी बड़ी राशि की निकासी संभव नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि पीड़ितों द्वारा अनजाने में साझा की गई जानकारी ही ठगों के लिए हथियार बनी है। फिलहाल पुलिस इन ‘म्यूल खातों’ के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
केस-1: एक काल रिसीव किया और चार दिनों तक तीन खातों से उड़ते रहे रुपये एक निजी कंपनी में कार्यरत 35 वर्षीय अभिषेक करकरे एक रहस्यमयी साइबर हमले के शिकार हुए। 10 दिसंबर की दोपहर दो बजे एक अनजान नंबर से काल आया, जो रिसीव करते ही कट गया। तुरंत बाद उनके बैंक खातों से राशि निकलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो चार दिनों तक जारी रहा। जालसाजों ने आइसीआइसीआइ बैंक खाते से पांच लाख 17 हजार, बैंक आफ इंडिया से 58 हजार 600 और एसबीएम वर्चुअल बैंक से 31 हजार 100 रुपये उड़ा दिए। कुल नो ट्रांजैक्शन के जरिए ठगी की यह रकम यूपीआइ आइडी और विभिन्न ‘म्यूल खातों’ में ट्रांसफर की गई।
केस-2: चार मैसेज आए और क्रेडिट कार्ड से कट गए एक लाख रुपये- प्रमोद मिथोरिया के साथ रात के वक्त डिजिटल लूट हुई। प्रमोद के मोबाइल पर रात करीब 8:30 बजे अचानक एक के बाद एक चार मैसेज आए। जब तक वह कुछ समझ पाते, साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से एक लाख 800 रुपये की अवैध निकासी कर ली थी।
केस-3: बिना ओटीपी और बिना लिंक क्लिक किए खाते से साफ हुए 1.53 लाख पूजा योगेंद्र पंवार के साथ हुई धोखाधड़ी ने सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूजा का दावा है कि चार अगस्त 2025 को उनके खाते से एक लाख 53 हजार रुपये पार हो गए, जबकि उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया था और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था।
तत्काल उठाएं ये कदम
तुरंत बैंक को सूचित करें
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर काल करें
नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करें
https://cybercrime.gov.in पर आनलाइन शिकायत करें

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights